‘राहुल गांधी पाकिस्तानी एजेंट है,’ मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

Nitesh Rane Rahul Gandhi comment: मंत्री नितेश राणे ने नमाज को लेकर भी अपना बयान दिया है. जिसमें कहा कि सड़कों पर नमाज अगर पढ़नी हो तो फिर मस्जिदों को बंद कर देते हैं.
Minister Nitesh rane

मंत्री नितेश राणे

Rahul Gandhi Pakistani Agent Remark: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को पाकिस्तानी एजेंट बताया है. नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तानियों को खुश करने के लिए ऐसा करते है. वहीं से स्क्रिप्ट आती है, जिसे पढ़ते हैं. इसके साथ ही उन्होंने AIMIM नेता वारिस पठान पर भी निशाना साधा है. सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा कि अगर सड़क पर ही नमाज पढ़नी है, तो मंदिर बंद कर देते हैं. जानें मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा?

नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी अपने मुंह से पाकिस्तान की बात करते हैं. पाकिस्तान को खुश करने के लिए वे ऐसा करते हैं. जो स्क्रिप्ट पाकिस्तान से आती है. वही पढ़ देते हैं. बॉस को खुश करने के लिए उनका पाकिस्तानी एजेंट राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता है.

नमाज को लेकर क्या बोले मंत्री

मंत्री नितेश राणे ने नमाज को लेकर भी अपना बयान दिया है. जिसमें कहा कि सड़कों पर नमाज अगर पढ़नी हो तो फिर मस्जिदों को बंद कर देते हैं. सड़क हमारे हिंदू राष्ट्र में लोगों को चलने के लिए है. उन्होंने मदरसों का जिक्र करते हुए कहा कि ये आतंकवाद के अड्डे हैं. अब उनका यह बयान खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ंः 50,000 से कम फॉलोअर्स तो नहीं मिलेगा MP-MLA को टिकट, शिवराज ने बताया चुनाव को लेकर PM मोदी का प्लान

इस दौरान उन्होंने AIMIM नेता वारिस पठान पर भी निशाना साधा. वारिस पठाने को लेकर कहा, तुम्हारे धर्म के अंदर जिहादियों को कंट्रोल करना नहीं आता, हमारे हिंदू राष्ट्र में कैसे जीना चाहिए, ये नहीं आता. ऐसे में सरकारी आदेश निकालकर सजा देनी पड़ेगी. बकरीद के नाम पर कोई हमारी गाय माता की तरफ गंदी नजर से देखेगा, उसकी जगह सिर्फ और सिर्फ जेल होगी. गौ-मांस के खिलाफ सीधा माकोका का प्रावधान है.

ज़रूर पढ़ें