‘सुहागरात सुइट’ के बाद अब ट्रेन के कोच में रुद्राभिषेक! वीडियो वायरल होने पर आई रेलवे की सफाई
ट्रेन में रुद्राभिषेक
Indian Railways Explains Booking: भारतीय रेलवे में हाल ही में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन का एक निजी डेकोरेटर बुक किया था. जिसको लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ कि एक और रेलवे से जुड़ा मामला सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग ट्रेन के अंदर रुद्राभिषेक कर रहे हैं. इस वीडियो को लेकर भी लोग रेलवे प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले को लेकर रेलवे ने सफाई भी दी है. जानें रेलवे ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे पर कई सवाल खड़े होने लगे. लोगों ने पूछा कि क्या रेलवे ने इसकी अनुमति दी थी या नियमों का उल्लंघन था? कुछ लोगों ने तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन सवालों के बीच रेलवे ने सफाई देते हुए बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा कोच कोई सामान्य यात्री डिब्बा नहीं था.
ट्रेन में नमाज़ पढ़ने पर भावनाएं आहत हो जाती हैं…
— Sudhanshu Yadav (@SocialistSpirit) July 12, 2026
ट्रेन के केबिन में हनीमून का सरप्राइज देने पर संस्कृति खतरे में आ जाती है और TTE सस्पेंड हो जाता है…
लेकिन जब भारतीय रेलवे के एक वीआईपी सैलून कोच (Saloon Coach) के अंदर बकायदा पंडितों को बुलाकर, चलती ट्रेन में पूरा तामझाम… pic.twitter.com/7use0bmfde
10 जुलाई का है वीडियो
रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह एक विशेष सैलून कोच था, जिसे व्यावसायिक आधार पर 8 जुलाई को आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किया गया था. 3,08,580 रुपए चार्ज समेत सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सैलून कोच उपलब्ध कराया गया. यह वीडियो 10 जुलाई की है. जहां ट्रेन संख्या 12926 नई दिल्ली से बांद्रा टर्मिनल (BDTS), मुंबई तक जा रही थी.
ये भी पढ़ेंः ट्रेन का फर्स्ट AC बना ‘हनीमून सुइट’, सलमान के गाने पर सजाया केबिन, वीडियो पर आया रेलवे का जवाब
रेलवे ने दी सफाई
रेलवे ने बताया कि व्यावसायिक बुकिंग के बावजूद सभी प्रकार से सुरक्षा मानकों का भरपूर ध्यान रखा गया. यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, समयबद्ध यात्रा और सुविधा सुनिश्चित करना है. इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है. रेलवे के मुताबिक, सैलून कोच वह डिब्बा होता है, जो आप तय शुल्क जमा करके विशेष अवसरों पर बुक कर सकते हैं.