‘परिसीमन बिल के समर्थन का मतलब BJP से गठबंधन नहीं’, DMK सासंद ने याद दिलाया कांग्रेस का पुराना रिकॉर्ड

DMK MP Kanimozhi: परिसीमन बिल संसद से पास होने के बाद देश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगी. इसके अलावा अगले 25 सालों तक इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
DMK MP Kanimozhi

DMK सांसद कनिमोझी (File Photo)

Delimitation Bill: देश में इन दिनों परिसीमन बिल की खूब चर्चा हो रही है. मोदी कैबिनेट से इस बिल को मंजूरी मिल गई है. अब संसद के विशेष सत्र में संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) लाया जा रहा है. जिसका कई विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है. कई ऐसे दल हैं, जो शामिल तो INDIA गठबंधन में हैं, लेकिन समर्थन परिसीमन बिल का कर रहे हैं. इसको लेकर विवाद तेज हो गया है. INDIA गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस ने ऐसे दलों पर निशाना साधा. जिसका जवाब भी सामने आया है. जानें INDIA गठबंधन में शामिल डीएमके ने कांग्रेस को क्या जवाब दिया?

डीएमके की वरिष्ठ सांसद कनिमोझी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस विधेयक का समर्थन करने का मतलब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करना नहीं है. डीएमके सांसद ने यह जवाब कांग्रेस के आरोपों पर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने डीएमके पर भाजपा का समर्थन करते हुए निशाना साधा था.

कांग्रेस को याद दिलाया पुराना रिकॉर्ड

DMK सांसद ने कांग्रेस और वाम दलों को उनका पुराना रिकॉर्ड याद दिलाते हुए कहा कि ‘कई पार्टियां यह सवाल उठा रही हैं कि किसी खास विधेयक का समर्थन करने का मतलब भाजपा के साथ गठबंधन करना है. इन पार्टियों ने भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक जब आया था. उसमें भाजपा का समर्थन किया था. बिल का समर्थन किए थे, तो क्या हम यह कह सकते हैं कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है?’

DMK सांसदों की बदली सीट

इस दौरान डीएमके सांसद ने कहा कि इतिहास में कभी भी डीएमके किसी से नहीं डरी है. शनिवार को डीएमके सांसद कनिमोझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद अपना रुख स्पष्ट किया. इस बिल के समर्थन के बाद लोकसभा सचिवालय ने भी सदन में सांसदों के बैठने की व्यवस्था पर बदलाव किया है. यानी डीएमके के 22 सांसदों की सीट भी कांग्रेस से अलग कर दी गई है.

बता दें, परिसीमन बिल संसद से पास होने के बाद देश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगी. इसके अलावा अगले 25 सालों तक इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें