TMC को तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा, प्रसून बनर्जी ने भी छोड़ा ममता का साथ

Mamta TMC Crisis: Third MP Quits: सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा देकर टीएमसी को चौंका दिया है.
Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik

राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा

Prakash Chik Baraik Resigns TMC: टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया है. एक हफ्ते में तीसरे राज्यसभा ने पार्टी छोड़ दी है. प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा देकर टीएमसी को चौंका दिया है. प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद टीएमसी के राज्यसभा में पार्टी के सिर्फ 10 सांसद बचेंगे. अब लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी भी बागियों के गुट में शामिल हो गए हैं.

बंगाल में टीएमसी के सत्ता से जाने के बाद ही भगदड़ सी मच गई. कई विधायक और सांसदों ने पार्टी छोड़ दी. यानी ममता बनर्जी के नेतृव्य वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है. टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने आधिकारिक रूप से पार्टी से अलग होकर मुख्य विपक्षी समूह के तौर पर मान्यता हासिल कर ली है. यानी अब टीएमसी मुख्य विपक्षी दल के रूप में भी नहीं बची है.

उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा है. इस्तीफे में राज्यसभा सांसद ने लिखा, ‘मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए.’ इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए चेयरमैन और सचिवालय का धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस में TMC का विलय होगा या नहीं, पार्टियों के जवाब से हुई तस्वीर साफ

लोकसभा का लड़ चुके हैं चुनाव

राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक बंगाल के अलीपुरद्वार सीट के टीएमसी से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, सांसद 24.5 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है. सालाना आय की बात करें, तो 8.9 लाख रुपए बताया है. फिलहाल, प्रकाश चिक बड़ाइक के इस्तीफे ने बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है.

ज़रूर पढ़ें