कौन है पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक? विधानसभा में मुस्लिम और महिला भी हो गए कम
पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया ग्राफ
West Bengal Richest MLA: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. यहां 15 साल सत्ता पर काबिज रहने वाली टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं. बीजेपी ने यहां 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके साथ विधानसभा का समीकरण भी बदल गया है. प्रदेश की नई विधानसभा में मुस्लिम विधायकों और महिला विधायकों की संख्या पिछली बार से कम है. इसके साथ ही सबसे अमीर विधायक भी भारतीय जनता पार्टी के खेमे से ही है.
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद लगातार ममता बनर्जी ने तीसरी बार सीएम पद की भी शपथ ली थी. हालांकि इस बार ममता ना तो अपनी सीट बचा पाईं और ना ही सरकार बचाने में सफल हो पाई हैं. उनके साथ-साथ 12 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं.
सदन में घट गई मुस्लिम विधायकों की संख्या
2021 विधानसभा चुनाव में बंगाल में 42 मुस्लिम विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे. इस बार मुस्लिम विधायकों की संख्या घट चुकी है. बीजेपी के बहुमत वाली विधानसभा में अब कुल मिलाकर 36 मुस्लिम प्रत्याशी चुने गए हैं. इनमें कांग्रेस के 2 विधायक, सेक्युलर फ्रंट के एक मुस्लिम प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.
उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर 2 सीटों पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. माकपा को एक सीटों पर जीत मिली है, उनके विधायक भी मुस्लिम हैं. कुल मिलाकर इस बार मुस्लिम विधायकों की संख्या बहुत कम है. तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटों पर जीत मिली है. पार्टी के 32 विधायक मुसलमान हैं.
बंगाल में दिलीप साहा अब सबसे अमीर विधायक
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब नए सबसे अमीर विधायक दिलीप साहा हैं, उनकी संपत्ति कुल मिलाकर 42 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि यह बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं. उन्होंने नबग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस सीट को ग्रामीण सीट माना जा सकता है और यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आती है.नबाग्राम (एससी) सीट पर इस बार दिलीप साहा, हीरू हलदर, पूर्णिमा दास, प्रोनब चंद्र दास, बरुण मंडल, गोलक मंडल, राखी चौधरी (मंडल) उम्मीदवार थे.
ये भी पढ़ें: Bengal BJP CM Face: बंगाल में बीजेपी का सीएम फेस कौन? सुवेंदु अधिकारी समेत रेस में ये नाम