कौन हैं वर्धमान जैन? तिरुपति बालाजी में चढ़ाए 121KG सोने के आभूषण

Tirupati Temple Gold Donation: कारोबारी वर्धमान जैन ने 160 करोड़ रुपए की कीमत के 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान दिए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे.
Vardhman Jain Tirupati Temple Donation

कौन हैं वर्धमान जैन? तिरुपति बालाजी में चढ़ाए 121KG सोने के आभूषण

Vardhman Jain Tirupati Temple Donation: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. चर्चा हो भी क्यों न, कारोबारी वर्धमान जैन ने 160 करोड़ रुपए की कीमत के 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान दिए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दान में भगवान को कुल 45 तरह के आभूषण अर्पित किए गए हैं. जानें कौन हैं कारोबारी वर्धमान जैन जिन्होंने यह दान दिया है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दान किए गए सोने से भगवान के लिए मुकुट और चरणों के आभूषण समेत कई तरह के गहने तैयार किए गए हैं. इसमें मुकुट (Crown) से लेकर पद्म पादालु तक शामिल है. मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया कि कुल 45 तरह के आभूषण चढ़ाए गए हैं. इतने बढ़े दान के बाद कारोबारी वर्धमान जैन सुर्खियों में आ गए और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं वर्धमान जैन और क्या करते हैं?

कौन हैं कारोबारी वर्धमान जैन?

वर्धमान जैन चेन्नई के रहने वाले हैं, जो बड़े उद्योगपति हैं. उनकी हेल्थकेयर रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी है. जिसके वे संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं. इसके अलावा भी वर्धमान जैन की कई कंपनियां हैं. उनकी पढ़ाई की अगर बात करें तो चेन्नई के ही लोयोला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका से पूरी की. वर्तमान में वर्धमान जैन एशिया इंजीनियरिंग के डायरेक्टर, कांची कामकोटि चिल्ड्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी, Vara Future LLP के चेयरमैन भी हैं. इसके अलावा वे डेल सर्विसेज के BPO डिवीजन में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

फिलहाल, वर्धमान जैन के इस दान की चर्चा पूरे देश में हो रही है. हर कोई उनके द्वारा दिए गए दान को लेकर अचंभित है. वर्धमान जैन ने मंदिर को सोना दान करने की घोषणा साल 2025 में की थी. जब उन्होंने एक्सेस हेल्थकेयर में अपनी 70% हिस्सेदारी अमेरिका की एक कंपनी को करीब दो अरब डॉलर में बेच दी थी. इस दौरान भी वे सुर्खियों में आए थे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें