गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचना है? आज ही ट्राई करें यह ठंडा-ठंडा शरबत, तुरंत मिलगी एनर्जी

Watermelon Juice Recipe: तरबूज का शरबत विटामिन A, C और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का खजाना है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा कर आपको तुरंत एनर्जी देता है.
watermelon juice

तरबूज का शरबत

Watermelon Juice Recipe: तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी न हो और ठंडक बनी रहे, इसके लिए हेल्दी ड्रिंक्स पीना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग इसके लिए सिर्फ नींबू पानी ही पीते हैं, लेकिन तरबूज भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

तरबूज के शरबत पीने के क्या फायदे हैं?

तरबूज का शरबत विटामिन A, C और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का खजाना है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा कर आपको तुरंत एनर्जी देता है. बाजार के मिलावटी जूस से बेहतर है कि आप घर पर ही यह शुद्ध और ताज़ा ड्रिंक बनाएं, जो दिनभर की थकान दूर कर देगी. इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसकी रेसिपी नीचे दी गई है.

शरबत बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

  • तरबूज: 3-4 कप कटा हुआ (कोशिश करें कि बीज निकाल दिए हों)
  • नींबू: 1 बड़ा चम्मच रस
  • पुदीना: 8-10 ताजी पत्तियां (खुशबू और ठंडक के लिए)
  • काला नमक: आधा छोटा चम्मच
  • मीठा: 1 चम्मच चीनी या शहद (जरूरत के अनुसार)
  • चाट मसाला: बस एक चुटकी (चटपटे स्वाद के लिए)
  • बर्फ: जरूरत के हिसाब से कुछ टुकड़े

ये भी पढ़ें-गर्मी में इन फलों का करें सेवन, शरीर रहेगा एनर्जेटिक और फुर्तीला, जानिए

तरबूज का शरबत कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटकर उसके बीज निकाल दें और सजावट के लिए कुछ टुकड़े अलग रख लें.
  • फिर मिक्सर में तरबूज के टुकड़े, ताजी पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और काला नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  • अगर आप बिल्कुल साफ जूस पीना चाहते हैं तो इसे छान लें, नहीं तो गूदे (pulp) के साथ भी यह बहुत स्वादिष्ट लगता है.
  • तैयार जूस में एक चुटकी चाट मसाला मिलाएं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
  • गिलास में बर्फ और बचाकर रखे हुए तरबूज के टुकड़े डालें, फिर ऊपर से ठंडा जूस डालकर पुदीने की पत्ती से सजाकर परोसें.

ज़रूर पढ़ें