क्या आपको भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है? ये हो सकती है बड़ी वजह

Mouth Breathing Risks: एक्सपर्ट के मुताबिक नाक की जगह मुंह से सांस लेना एक असामान्य स्थिति मानी जाती है. नींद के वक्त मुंह से सांस लेते हैं तो सही जांच और इलाज की जरूरत होती है. डॉक्टर्स के मुताबिक हमारा शरीर नाक से सांस लेने के लिए बना हुआ है.
mouth breathing risks sleep and health issue tiredness after full night sleep

सांकेतिक तस्वीर

Mouth Breathing Risks: सांस लेना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. सामान्य तौर पर हम नाक से सांस लेते हैं और छोड़ते हैं. कभी-कभी कुछ वजहों से हम मुंह से सांस लेते हैं, इससे ना केवल श्वसन प्रक्रिया प्रभावित होती है, बल्कि शारीरिक गतिविधियों पर इसका विपरीत असर पड़ता है. अक्सर एक्सरसाइज, नाक बंद होने या मेहनत वाला काम करने के दौरान हम नाक की जगह मुंह से सांस लेते हैं. कई लोगों में ये एक आदत बन जाती है. नींद के दौरान मुंह से सांस लेने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

  • एक्सपर्ट के मुताबिक नाक की जगह मुंह से सांस लेना एक असामान्य स्थिति मानी जाती है.
  • नींद के वक्त मुंह से सांस लेते हैं तो सही जांच और इलाज की जरूरत होती है.
  • डॉक्टर्स के मुताबिक हमारा शरीर नाक से सांस लेने के लिए बना हुआ है.
  • नाक प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करती है जो धूल एवं बैक्टीरिया को रोकता है. इसके साथ ही हवा को साफ करती है और नमी को जोड़ देती है.
  • नाक जो प्रक्रिया निभाती है, उसमें मुंह से सांस लेने पर सारी प्रक्रिया छूट जाती है.

किन समस्याओं का सामना करना होता है?

  • मुंह से सांस लेने पर हवा सूखी, ठंडी और बिना फिल्टर किए फेफड़ों तक पहुंचती है.
  • लंबे समय तक मुंह से सांस लेने पर एनर्जी स्तर गिर जाता है.
  • इस वजह से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है.
  • थकान, ध्यान में कमी और सांस लेने में दिक्कतें हो सकती है.
  • इसके साथ ही स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया में ये 3 लोग बिना बिना पासपोर्ट कर सकते हैं किसी भी देश की यात्रा, यहां जानिए नियम

बच्चों पर भी असर पड़ता है

  • बच्चों पर भी इसका असर बच्चों पर भी पड़ता है.
  • बच्चा में एलर्जी और साइनस जैसी बीमारियां विकसित हो सकती हैं.
  • लंबे वक्त सांस लेने से चेहरे की बनावट और दांतों की पोजिशन पर असर पड़ता है.

ज़रूर पढ़ें