नौतपा की भीषण गर्मी में बॉडी को रखना है नेचुरल कूल? आज ही पहनें इन 3 रंगों के कपड़े

Three Colors Summer Clothing: अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि गर्मियों में किस तरह के कपड़े पहनें. बता दें कि गर्मी से बचने के लिए कपड़े का डिजाइन और आकार ही मायने नहीं रखता, बल्कि उसका रंग बहुत जरूरी होता है.
Summer Health Tips

गर्मी में किस कलर के कपड़े पहने

Keep Body Naturally Cool: आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिससे तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. देश के लगभग सभी राज्यों में इन दिनों हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने भी लोगों से घर से बाहर न निकलने की सख्त अपील की है. लेकिन कामकाज के सिलसिले में लोगों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है. जैसे ही घर से बाहर निकलो तो ऐसा लगता है, मानो हमारे शरीर में आग लग गई हो. लू और भीषण गर्मी के चलते शरीर डिहाइड्रेट (dehydrate) हो जाता है और साथ ही पानी की कमी भी हो जाती है. इसके अलावा, बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक हर कोई लू की चपेट में आ जाता है.

अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि गर्मियों में किस तरह के कपड़े पहनें. बता दें कि गर्मी से बचने के लिए कपड़े का डिजाइन और आकार ही मायने नहीं रखता, बल्कि उसका रंग बहुत जरूरी होता है. साइंस के अनुसार, कपड़े के रंग और उसकी बनावट आपके शरीर के तापमान को प्रभावित करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन रंगों के बारे में जो इस भीषण गर्मी में आपकी बॉडी को नेचुरल तरीके से कूल रखने में मदद करते हैं.

सफेद रंग क्यों है सबसे बेस्ट?

  • गर्मियों में सफेद रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
  • इसके पीछे एक सीधा वैज्ञानिक कारण काम करता है.
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, सफेद रंग में ‘अल्बेडो इफेक्ट’ बहुत ज्यादा होता है.
  • इसका सीधा मतलब यह है कि सफेद रंग सूरज की रोशनी और गर्मी को बिल्कुल नहीं सोखता.
  • यह अपने ऊपर पड़ने वाली धूप को वापस हवा में लौटा देता है.
  • धूप का सीधा असर आपकी त्वचा पर नहीं पड़ता और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है.

स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन

अगर आप हमेशा सफेद कपड़े पहनकर बोर हो गए हैं, तो हल्के नीले (स्काई ब्लू) या हल्के हरे (मिंट ग्रीन) जैसे पेस्टल रंग चुन सकते हैं. मौसम विज्ञान से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, गहरे मस्टर्ड या मरून रंग के मुकाबले हल्के ग्रे और पेस्टल रंग के कपड़े धूप में 30 से 35 डिग्री तक कम गर्म होते हैं. ये हल्के रंग बाहर की गर्मी को बहुत कम सोखते हैं. साथ ही आंखों को देखने में भी ये रंग ठंडे लगते हैं, जिससे आपको मानसिक रूप से ताजगी और राहत महसूस होती है.

ये भी पढ़ें-Nautapa Diet Tips: नौतपा में खुद को कैसे् रखें सुरक्षित? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

क्रीम और बेज कलर बचाएंगे लू से

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑफ-व्हाइट, बेज और क्रीम कलर भी इस तपती गर्मी में आपको बचाने में मददगार होते हैं.
  • ये न्यूट्रल और हल्के शेड्स सूरज की खतरनाक इन्फ्रारेड किरणों के असर को शरीर तक पहुंचने से रोक देते हैं.
  • इन रंगों के कपड़े पहनने से आपको एक बेहतरीन प्रोफेशनल लुक तो मिलता ही है, साथ ही आप लू की चपेट में आने से भी बच जाते हैं.

ज़रूर पढ़ें