Himachal Politics: कंगना को टक्कर देंगे विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

Lok Sabha Election: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. यहां से भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है.

कंगना को टक्कर देंगे विक्रमादित्य सिंह

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से मंत्री विक्रमादित्य सिंह यहां से चुनाव लड़ेंगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही आधिकारिक तौर पर विक्रमादित्य सिंह के नाम का ऐलान कर देगी.

प्रतिभा सिंह ने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मंडी से विक्रमादित्य सिंह के चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी नौजवान को मंडी से मैदान में उतारा जाना चाहिए. विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति हुई है…”

ये भी पढ़ेंः फिर विवादित बयान दे गए Rahul Gandhi, बस्तर की रैली में PM Modi की आस्था का उड़ाया मजाक, कहा- कभी समुंदर के नीचे…

उपचुनाव में विक्रमादित्य की ‘मां’ ने मारी थी बाजी

पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर राम स्वरूप शर्मा ने जीत दर्ज की थी. 2021 में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. वह फंदे से लटके पाए गए थे. जिसके बाद मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया गया. बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने जीत का परचम लहराया था. हालांकि 2024 आते-आते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रमादित्य सिंह मंडी से चुनाव लड़ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें