Bhopal: आधी रात को CM आवास पर कोर ग्रुप की वर्चुअल बैठक, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Bhopal: भोपाल में सीएम आवास पर पर भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए.
BJP Core group meeting

सीएम आवास पर मीटिंग

Bhopal: भोपाल में सीएम आवास पर पर भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए. शिवराज सिंह चौहान इस मीटिंग में वर्चुअली तरीके से शामिल हुए. बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में उनके प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी और संगठन से समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी सहित इन मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी सहित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. सरकार की योजनाओं और नीतियों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव है, इस पर मंत्रियों से फीडबैक लिया गया. गेहूं खरीदी सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और जिलों में उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.

सरकार की प्रगति का आंकलन

चुनाव के समय जनता से किए गए वादों पर सरकार की प्रगति का आकलन किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से विभागों की उपलब्धियों और अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुसार पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर जोर दिया गया. इसको लेकर वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं.

जो मंत्री बचे हैं उनसे सोमवार को होगी चर्चा

गौरतलब है कि जिन मंत्रियों से आज चर्चा नहीं हो सकी है, उनके साथ सोमवार को इन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में मंत्रियों के कार्यों और उनके प्रदर्शन की सरकार स्तर पर समीक्षा की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सभी नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया है. सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और कार्यशैली पर लगातार फोकस किया जा रहा है.

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने लगभग 20 मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा की.

ये भी पढे़ं- MP की 25 परसेंट आबादी ‘साइलेंट किलर’ का शिकार, हर चौथा व्यक्ति हाई BP का मरीज; मोबाइल की लत बड़ी वजह

ज़रूर पढ़ें