Bhopal: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, 12 मई की रात को हुई थी घटना, लेकिन CCTV में दिख रही 10 मई की तारीख
ट्विशा शर्मा मौत केस
Bhopal: भोपाल में रिटार्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा…. 31 साल की ये लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही. लेकिन इसकी मौत की चर्चा पूरे देश में हो रही है. सुसाइड से पहले की इंस्टाग्राम चैट भी वायरल हो रहे है जो ट्विशा ने अपनी मां और दोस्त के साथ की थी. इस मामल में पुलिस रोज नए-नए खुलासे कर रही है. हाल ही में एक नया खुलासा हुआ है. इस हादसे के बाद का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है उसमें समय और तरीख घटना की तारीख से मेल नहीं खाती है.
सीसीटीवी वीडियो में अलग तारीख
वायरल वीडियो में 10 मई की रात करीब आठ बजे का समय शो हो रहा है, लेकिन घटना 12 मई की रात 10.20 बजे की है. पुलिस के लिए यह एक नया जांच का विषय बन गया है. पहले वीडियो में ट्विशा शर्मा सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखाई देती है उसके बाद दूसरे वीडियो में पति समर्थ सिंह और उनका मौसेरा भाई और नौकर ट्विशा को उठाकर नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ट्विशा को सीपीआर देने की कोशिश
इस दौरान वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि एक जगह पर उन्होंने ट्विशा को सीपीआर देने की भी कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं उठी. इस वीडियो में ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह भी सीसीटीवी में दिखाई दे रही है. पीटीआई ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.
VIDEO | Twisha Sharma death case: CCTV footage surfaces showing her last moments while being given CPR.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XI3ZvCRV0y
ऐसा माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी की वजह से सीसीटीवी वीडियो में गलत तारीख दिख रही है. हालांकि ये जांच के बाद ही साफ होगी की वीडियो की तारीख और समय घटना की तारीख और समय से मेल क्यों नहीं खा रहा है.
कौन हैं ट्विशा शर्मा?
ट्विशा एक मॉडल, एक्टर , कंटेंट क्रिएटर मिस पुणे (Miss Pune) रह चुकी थी. इतना ही नहीं वो एक योगा ट्रेनर और हाइली क्वालिफाइड लड़की भी थी. कॉर्पोरेट कंपनी में भी वो नौकरी कर चुकी थी. बता दें कि पांच महीने पहले 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा की वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी. समर्थ भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं.
ये भी पढ़ें: बाघों की कब्रगाह बना कान्हा नेशनल पार्क! एक और टाइगर की मौत, पिछले एक महीने में 8 मौतें