बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान, कहा- सूरज-चांद हमारा, मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे
रामेश्वर शर्मा
Rameshwar Sharma Eid Bayan: राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ने बड़ा बयान दिया है. यह बयान उन्होंने भोपाल में चल रहे स्वदेशी मेला – 2026 के मंच से दिया है. बयान में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे.
विधायक ने क्या कहा ?
बत दें, यह मेला स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन की ओर से 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. मंच से बोलते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा -‘सूरज हमारा है और चांद हमारा है, मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे. यदि भगवान शंकर धूनी रमाकर किसी गुफा में चले जाएं और वहां से चंद्रमा दिखाई न दे, तो ईद मनाना भी मुश्किल हो जाएगा.’विधायक के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा मुस्लिम समाज और ईद को लेकर दिए गए कथित बयान पर मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ज़ीशान रहमान (शानू) ने कड़ा ऐतराज जताया है.
ये भी पढ़ें :- MP में जेल सुधार एक्ट लागू करने की तैयारी, 10 दिनों में 4 IAS CS को सौंपेंगे रिपोर्ट
शानू ने कहा कि भोपाल में आयोजित स्वदेशी मेले के मंच से रामेश्वर शर्मा द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि अब मुसलमान उनसे पूछकर ईद मनाएंगे. यह बयान केवल मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं का विषय नहीं, बल्कि देश के संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता की भावना से भी जुड़ा सवाल है.