रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी वरुण कुमार का भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS Murder Case: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कुमार का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे वरुण कुमार के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Bhopal retired ias rajesh Agarwal murder case accused varun kumar short encounter

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कुमार का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS Murder Case: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कुमार का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे वरुण कुमार के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया

पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार को पुलिस करीब एक महीने से मध्य प्रदेश के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में खोज रही थी. उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी. आखिरकार उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे भोपाल लाया गया था. सोमवार (2 नवंबर) की देर रात मुगलिया छाप के पास पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच झड़प हो गई. पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की.

आरोपी के पास था पूर्व IAS का मोबाइल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूर्व IAS राकेश अग्रवाल का मोबाइल लेकर भाग गया था. पुलिस लगातार मोबाइल को ट्रेस कर रही थी. उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी. शहर में आरोपी के पोस्टर लगाए गए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वारदात के करीब 33 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: MP में अगले 2 दिनों तक दिखेगा तूफान ‘मुरासु’ का असर, रीवा-सतना समेत 15 जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

क्या है पूरा मामला?

आरोपी वरुण कुमार पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के घर पर केयरटेकर के तौर पर काम करता था. वरुण ने 30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर स्थित उनके घर पर रिटायर्ड आईएएस की गला रेतकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था. भागते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. रेलवे स्टेशन का एक वीडियो भी आया था जिसमें वह भागते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने उसे 7 राज्यों में खोजा. IAS एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन को सौंपा गया था और पूर्व अधिकारियों के लिए सुरक्षा की मांग की थी.

ज़रूर पढ़ें