भोपाल में कल बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, DEO ने सभी स्कूलों को टाइमिंग बदलने का लिखा लेटर

भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली का आयोजन कल भोपाल में होने जा रहा है. इस रैली में हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे.
BJP

भाजपा की रैली, फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन कल भोपाल में होने जा रहा है. इस रैली में हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे. भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है. शिक्षा अधिकारी ने पत्र लिखकर सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है.

शिक्षा अधिकारी ने पत्र में क्या लिखा?

इस पत्र में लिखा गया है कि अपने विद्यालय की स्थिति, विद्यार्थियों के आने-जाने के रास्तों और बसों के संचालन का आकलन करें. इसके आधार पर 4 नवंबर को स्कूल के समय में बदलाव या संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय लें, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो.

इस पत्र में स्कूल प्रबंधन को अपने निर्णय की जानकारी अभिभावकों, विद्यार्थियों और वाहन संचालकों को देने के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं. ट्रॉफिक पुलिस के अनुसार, इस कार्यक्रम में भाजपा ने 1 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है. वहीं पुलिस का अनुमान है कि 40 से 50 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

इन इलाकों में बढ़ सकता है ट्रैफिक

इस वजह से 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल आने की संभावना है. सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है.

शिक्षा अधिकारी के इस पत्र के बाद सेंट जोसेफ स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवागमन में संभावित परेशानी को देखते हुए अवकाश का निर्णय लिया है. अन्य स्कूल भी अपने स्तर पर स्थिति का आकलन कर छुट्टी या समय में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं.

ये भी पढे़ं- MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा उपचुनाव, हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया सर्मथन

ज़रूर पढ़ें