MP Monsoon: एमपी में 5 दिन और देरी से पहुंचेगा मानसून, अब इस तारीख को हो सकती है एंट्री

MP Monsoon: एमपी में मानसून की एंट्री की तारीख 15 जून मानी जाती है. इसमें कुछ दिनों बदलाव देखने को मिलता है. इस बार मानसून लेट हो गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से से दस्तक देगा
Monsoon likely to arrive in madhya pradesh by June 25

मानसून (सांकेतिक तस्वीर)

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है. आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है. तापमान में गिरावट से राहत की सांस मिली है लेकिन इसके साथ ही लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है. पहले मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून की एंट्री की बात कही थी. अब इंतजार और लंबा हो सकता है.

25 जून दस्तक दे सकता है मानसून

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून अटका हुआ है. इसका मुख्य कारण इंटर ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन (ITCZ) का कमजोर पड़ना बताया जा रहा है. जून के पहले पखवाड़े में तेजी दिखाई दी थी और इसके बाद सिस्टम कमजोर हुआ है. कहा जा रहा है कि अगले 72 से 96 घंटे में अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं तो मानसून आगे बढ़ सकता है. 25 जून को प्रदेश में दस्तक दे सकता है.

पूर्वी हिस्से से हो सकती है एंट्री

एमपी में मानसून की एंट्री की तारीख 15 जून मानी जाती है. इसमें कुछ दिनों बदलाव देखने को मिलता है. इस बार मानसून लेट हो गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से से दस्तक देगा. इसके बाद मध्य और पश्चिम क्षेत्र को कवर करते हुए सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें: Sagar: ‘तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं हो सकती’, एकतरफा प्रेम मे सनकी प्रेमी ने नर्स को उतारा मौत के घाट

मौसम का अपडेट जानिए

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग के लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई.
  • भिंड, बुरहानपुर और श्योपुर में धूलभरी आंधी चली. वहीं, रतलाम और बालघाट में लू का असर देखने को मिला.
  • ग्वालियर में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
  • मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और राजगढ़ समेत 30 से ज्यादाजिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • आगामी 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें