Bhopal: टैक्सी चालकों की हड़ताल का दूसरा दिन, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना, परिवहन मंत्री से मिलेंगे यूनियन प्रमुख

Bhopal News: चालक अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. टैक्सी चालकों की हड़ताल के चलते राजधानी में टैक्सी सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.
Taxi drivers' strike in Bhopal

भाेपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल

Bhopal News: भोपाल में टै‍क्सी संघ की हड़ताल का दूसरा दिन है. आज भी टैक्सी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहने वाली है. चालक अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. टैक्सी चालकों की हड़ताल के चलते राजधानी में टैक्सी सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.

ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टैक्सी यून‍ियन अपनी मांगों को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना पर भी बैठेगा. हालांकि परिवहन मंत्री से यूनियन के पदाधिकारी की मुलाकात के बाद हड़ताल की दिशा तय होगी.

परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक को कोई निष्‍कर्ष नहीं

मंगलवार को हुई टैक्सी चालक यूनियन के पदाधिकारियों और परिवहन अधिकारियों के बीच बैठक का फिलहाल कोई अंतिम निष्‍कर्ष नहीं निकल सका है. इस बैठक में टैक्सी यूनियन कल्‍याण समिति संपूर्ण भारत के सचिव नफीस उद्दीन और भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले सहित अन्‍य पदाधिकारी शामिल हुए थे.

आज परिवहन मंत्री से होगी मुलाकात

यूनियन ने कल बैठक से पहले से ही चेतावनी देते हुए कहा था कि मांगों को लेकर बात नहीं बनी तो बुधवार को शहर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना दिया जाएगा. यानी की आज टैक्सी चालक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. हालांकि अब हड़ताल की आगे की दिशा आज परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात के बाद तय की जाएगी.

टैक्सी चालकों की मांग

टैक्सी चालकों की मांग है की सरकार टैक्सि‍यों के लिए उचित किराया निर्धारित करे. वहीं एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाए और प्राइवेट नंबर वाले वाहनों के व्‍यावसायिक इस्‍तेमाल पर कार्रवाई की जाए.

हड़ताल से यात्री परेशान

18 अगस्‍त की देर रात करीब 12 बजे से ही टैक्सी का संचालन बंद हो गया. मंगलवार सुबह से ही सभी कैब सेवाएं बंद है. रेलवे स्‍टेशन और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर यात्रियों को कैब नहीं मिलने से काफी परेशान होना पड़ा. कई यात्रियों को ऑटो और अन्‍य साधनों से यात्रा करनी पड़ी. ऐसे में ऑटो और अन्‍य वाहन चालकों के दो गुना पैसा वसूलने की शिकायत भी सामने आई है.

ये भी पढे़ं- MP News: भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल, ऑटो वाले वसूल रहे दो गुना पैसा, कल धरने पर बैठेंगे कैब ड्राइवर

ज़रूर पढ़ें