उज्‍जैन जमीन विवाद मामले में बीजेपी का पलटवार, खंडेलवाल बोले- कांग्रेस रच रही षड़यंत्र

MP CM UJJAIN LAND PURCHASE: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जो भी जानकारी है सब कुछ चुनावी हलफनामे में दे दी गई थी.
हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी

हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी

BJP Counters on Land Purchase Allegations: मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक द‍िन पहले इंड‍ियन एक्‍सप्रेस समूह की तरफ से रिपोर्ट पब्‍ल‍िश की गई थी, जिसमें कथित तौर पर उनके परिवार के नाम पर जमीन खरीदने के आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक में प्रेस कांफ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है.

कांग्रेस और मीड‍िया र‍िपोर्ट के आरोपों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सिरे से खार‍िज कर द‍िया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरह गलत और निराधार हैं.

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. मैं बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा साल 2023 में जो नामांकन दाखिल किया गया था, उसके मुताबिक उस वक्त उनके पास 17 एकड़ की जो जमीन थी, वो साल 2026 में भी उतनी ही है. इसमें क‍िसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सारी जमीनें प्लान लागू होने की पहले की हैं- प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस सिद्धिविनायक कंपनी का जिक्र किया गया उसके पास 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो जून 2026 में घटकर 65 एकड़ रह गई है. मुख्यमंत्री ने 2017 में इसके डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके बेटे वैभव के पास भी 2023 के पूर्व 16 एकड़ जो जमीन थी, डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया है. यह सारी जमीन मास्टर प्लान लागू होने के पहले थी.

कांग्रेस षड़यंत्र रच रही है- खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब-जब प्रदेश को ओबीसी मुख्यमंत्री मिला, चाहे उमा भारती हो, शिवराज सिंह चौहान या डॉ. मोहन यादव, उन्हें षड्यंत्र करके कमजोर करने का काम कई लोगों के द्वारा किया गयाह है. इस तरह मुख्यमंत्री को कमजोर करने का काम कांग्रेस के लोग करते हैं.

ये भी पढ़ें:मानहानि मामला: राहुल गांधी ने अपने बयान पर जताया खेद, कार्तिकेय चौहान से जुड़ा है मामला

ज़रूर पढ़ें