छतरपुर: झाड़-फूंक के चक्कर में थम गई महिला की सांसें, सांप के काटने से महिला की मौत, जानें मामला
सर्पदंश से महिला की मौत
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. छतर पुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव सर्पदंश से 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो ये है डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया उसके बदा भी परिजन शव को लेकर कई जगहों पर झाड़-फूंक कराते रहे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
रामपुर निवासी 25 वर्षीय हर्षिनी शिवहरे पत्नी गोकुल प्रसाद शिवहरे शनिवार को अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान उन्हें किसी विषैले जीव या सांप ने काट लिया. सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे साथ ही इसकी जानकारी महिला के मायके में भी दी गई. जिला अस्पताल में हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और महिला को झांसी के लिए रेफर कर दिया गया.
झांसी के डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
हालांकि, झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. झांसी के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। वे शव को लेकर पहले राठ-पनवाड़ी क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने के लिए पहुंचे, यहां भी उन्हें कोई संतुष्टि नहीं मिली. परिजन फिर शव को टीकमगढ़ लेकर पहुंचे और तांत्रिक उपचार कराया.
जगह-जगह कराने लगे झाड़-फूंक
जगह-जगह झाड़-फूंक कराने के बाद शाम को परिजन शव को लेकर एक बार फिर छतरपुर जिला अस्पताल आ गए. यहां डॉक्टरों ने दोबारा से महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. इसी दौरान घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेटी के सर्पदंश और मौत की सूचना समय पर नहीं दी गई.
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.
ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा