Twisha Sharma Case: समर्थ के दोस्तों पर बड़ा आरोप, गवाह को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
ट्विशा केस में बड़ा अपडेट
भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार मामला गिरिबाला सिंह या फिर समर्थ सिंह से जुड़ा नहीं बल्कि मामला एक गवाह को धमकाने से जुड़ा हुआ है. इस केस में सीबीआई मामले की जांच कर रही है. ट्विशा की ससुराल के पास पार्लर चलाने वाले नीरज दुबे का दावा है कि वह ट्विशा केस में गवाह है. उसने आरोप लगाया कि केस के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट की है.
पीड़ित ने बताई पूरी सच्चाई
ये पूरी घटना 30 मई की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पीड़ित नीरज दुबे भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में सांची पार्लर चलाते हैं. सबसे बढ़ी बात तो ये है कि नीरज दुबे का ये पार्लर गिरिबाला के घर के पास ही स्थित है. पीड़ित का कहना है कि 4 से 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. हमलावरों का साफ तौर पर कहना था कि तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है गवाही न देने का दवाब बनाते हुए उन्होंने मुझे बहेरमी से पीटा.
पीड़ित ने कहा कि उसकी जान को खतरा
पीड़ित ने घटना की जानकारी देते हुए तुरंत कटारा हिल्स थाने में दी और कहा कि उसकी जान को खतरा है. पीड़ित ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है. पीड़ित को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही यह मामला चर्चा में है. इस केस में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह आरोपी हैं.
ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा