मुरैना: नूराबाद पुल के पास युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मुरैना: नूराबाद क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव सांक नदी से बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलन से इलाके में सनसनी फैल गई है.
Morena news

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मुरैना: नूराबाद क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव सांक नदी से बरामद किए गए. सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेंद्र धाकड़ (30 वर्ष) निवासी भुरावली, थाना कैलारस तथा राधा चौबे (25 वर्ष) निवासी बेहरुका, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के रूप में हुई है. दोनों की पहचान मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई. घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस, एसडीओपी बानमोर अनिल कुमार तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची.

कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें.

ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

ज़रूर पढ़ें