Morena News: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, किसानों के मुआवजे और गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

MP News: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायरू-निरावली चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर चक्काजाम करने की तैयारी की.
Congress Protest in Morena

मुरैना में कांग्रेस का प्रदर्शन

रिपोर्ट – मनोज शर्मा, मुरैना

Morena News: मुरैना में आज कांग्रेस द्वारा बड़े स्तर पर महा चक्काजाम आंदोलन किया. आंदोलन के दौरान दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायरू-निरावली चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर चक्काजाम करने की तैयारी की. कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसानों के मुआवजे और गेहुं खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ किया जा रहा है.

10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल

जानकारी के अनुसार, आंदोलन में करीब 10 हजार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस प्रदर्शन में भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक प्रदर्शन में पहुंचे. आंदोलन के दौराान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही.

प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. रायरू-निरावली चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके की निगरानी रहे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने.

हाईवे पर यात्रियों को होगी परेशानी

चक्काजाम के चलते हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर भी काम किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढे़ं- MP News: मुरैना में 7 मई को कांग्रेस करेगी NH-44 जाम, गेहूं खरीदी और मुआवजा मुद्दे पर होगा बड़ा प्रदर्शन

ज़रूर पढ़ें