Exclusive: मौत से पहले मसाज कराने ब्यूटी पार्लर गई ट्विशा शर्मा, CCTV वीडियो आया सामने
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मर्डर केस
Bhopal: भोपाल के ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सुसाइड के कुछ घंटे पहले ट्विशा शर्मा अपने आप को रिलैक्स करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची थी. विस्तार न्यूज की टीम उसी ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ पहुंची जहां ट्विशा शर्मा ने मौत से पहले करीब 3 घंटे बिताए थे. विस्तार न्यूज के साथ चर्चा करते हुए ब्यूटी पार्लर की ऑनर ने बताया है कि ट्विशा करीब 3 घंटे तक यहां थी और उनको देख के बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह यहां से जाने के बाद सुसाइड कर लेगी.
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से टेबल के ऊपर पैर रखकर ट्विशा हेड मसाज करा रही है. पार्लर की ऑनर के अनुसार ट्विशा ने हेड मसाज के बाद बॉडी मसाज और बॉडी केयर भी करवाया था. ऑनर का कहना है कि बॉडी मसाज के बाद ट्विशा खुश थी और उनके चेहरे पर स्माइल थी.
दोबारा किया जाएगा पोस्टमार्टम
वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी बड़ा फैसला सुनाया है. ट्विशा के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को भी अनुमति दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि ट्विशा के शव को सुरक्षित रखा जाए दिल्ली एम्स के डॉक्टर भोपाल एम्स आकर दोबार पोस्टमार्टम करेंगे. बता दें कि इसके लिए भोपाल जिला कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. जहां कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की इस याचिका को खारिज कर दिया था.
सीबीआई करेगी मामले की जांच
इतना ही नहीं एमपी सरकार ने ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई को सौप दी है. 20 मई को जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था.
ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो