‘अब SC ही करेगा फैसला…’, एमपी के पूर्व सीएम का भोजशाला विवाद पर बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर भी बोले
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
ग्वालियर के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोजशाला मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धार भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट ने दिए फैसले पर भी कहा कि इसका अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को ही करना है. साथ ही नीट पेपर लीक मामले समेत देश के कई मुद्दों पर सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह एक दिवसीय ग्वालियर दौरे पर पहुंचे हैं.
धार भोजशाला मामले पर क्या बोले पूर्व सीएम
उन्होंने धार भोजशाला मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भोजशाला एक ASI संरक्षित स्मारक है, इसलिए यहां पूजा होगी या इबादत, यह तय करना कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है. उन्होंने कहा कि वाराणसी का ज्ञानवापी, संभल मस्जिद और मथुरा-वृंदावन विवाद जैसे कई मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. इन मुद्दों पर हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ना अच्छा नहीं है, इससे समाज में दूरियां बढ़ती है.
नीट पेपर लीक पर साधा निशाना
इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा विवाद को लेकर भी सरकार जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली रोकने के लिए समिति ने विस्तृत रिपोर्ट दी थी, लेकिन सरकार ने उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वह आगे कहते है कि इस तरह के मामले हर बार सामने आते हैं और सरकार की तरफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती. ये सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है.
दिग्विजय सिंह ने मांग की कि शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और NTA चेयरमैन को पद से हटाया जाना चाहिए.इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रुपये की गिरावट और पेट्रोल-डीजल समेत बढ़ती महंगाई को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी UDF, कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, ये दिग्गज हो रहे शामिल