Morena News: जौरा में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी! एक ही बैंक खाते से करोड़ों के भुगतान का आरोप

Morena News: मुरैना जिले के जौरा तहसील के ग्राम हुल्लाबाद (ग्राम पंचायत बागचीनी) में गेहूं खरीदी को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं.
Irregularities in wheat procurement in Jaura

जौरा में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना जिले के जौरा तहसील के ग्राम हुल्लाबाद (ग्राम पंचायत बागचीनी) में गेहूं खरीदी को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेजों में दावा किया गया है कि एक ही बैंक खाते के माध्यम से बड़ी मात्रा में गेहूं खरीदी-बिक्री का भुगतान किया गया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इससे खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दस्तावेज

वायरल पोस्ट में कलेक्टर मुरैना, एसडीएम जौरा और तहसीलदार जौरा से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके.

प्रशासनिक जांच का इंतजार

हालांकि, वायरल दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढे़ं- MP News: फैक्ट्रियों से निकलने वाला कैमिकल बना जहर, क्वारी नदी में बिछी हजारों मछलियों की लाशें