‘मेरा भी टिकट कटा था, तब आंसू पोंछने कोई नहीं आया…’, नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले बीजेपी MLA पन्नालाल शाक्य

नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने वाले घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नालाल शाक्य ने कहा, 'मेरा भी साल 2018 में टिकट कट गया था. क्या मेरे कोई आंसू निकल गए थे? मेरा कोई भी आंसू पोंछने नहीं आया था.
BJP MLA Pannalal Shakya

बीजेपी MLA पन्नालाल शाक्य (फाइल फोटो)

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर पहली बार बीजेपी के किसी नेता ने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है. अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने वाले घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नालाल शाक्य ने कहा, ‘मेरा भी साल 2018 में टिकट कट गया था. क्या मेरे कोई आंसू निकल गए थे? मेरा कोई भी आंसू पोंछने नहीं आया था. इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है.’

जेनरेशन गैप नहीं होना चाहिए- भाजपा विधायक

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने बेबाक अंदाज में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘जेनरेशन गैप नहीं होना चाहिए. जब पुराने लोगों की कुर्सियां खाली कराई जाएंगी, तभी दूसरे लोगों को आगे आने का मौका मिलेगा.’

मंच पर भावुक नजर आए थे नरोत्तम मिश्रा

गौरतलब है कि पिछले दिनों दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए थे. बाद में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि दतिया की जनता के विरोध करने पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे. नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा था कि बाद में वही कार्यकर्ता उनके सामने आ गया, जिसके बाद भावनाएं उमड़ पड़ीं और वह भावुक हो गए.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें