कैंसर से जूझ रहे आरक्षक ने घर में फांसी लगाई, मुरैना में इलाज के लिए 8 महीने से छुट्टी पर थे

निरीक्षक पुलिस लाइन रविकांत शुक्ला ने बताया कि मृतक आरक्षक पिछले लगभग आठ माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए सिक लीव पर चल रहे थे. लंबे समय से बीमारी का उपचार जारी था.
Deceased Constable Rajesh Verma (File Photo)

मृतक आरक्षक राजेश वर्मा(File Photo)

Input- मनोज शर्मा

MP News: मुरैना पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक राजेश वर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इलाज के लिए 8 महीने से सिक लीव पर थे

जानकारी के अनुसार आरक्षक राजेश वर्मा (क्रमांक 130) मुरैना ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे. रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रविकांत शुक्ला ने बताया कि मृतक आरक्षक पिछले लगभग आठ माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए सिक लीव पर चल रहे थे. लंबे समय से बीमारी का उपचार जारी था.

मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि गंभीर बीमारी और उसके चलते उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है. हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढे़ं: झाबुआ में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत, उदयपुरिया गांव में 15 दिन में तीसरी घटना, बच्चे और बुजुर्ग की भी गई थी जान

ज़रूर पढ़ें