Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पर्चा दाखिल किया, CM मोहन यादव-नरोत्तम मिश्रा रहे मौजूद

Datia By-election: दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पर्चा दाखिल कर दिया है. उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे. इस सीट पर मतदान 30 जुलाई को होंगे और 3 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित किया जाएगा.
datia by election bjp candidate Ashutosh Tiwari filed his nomination.

दतिया उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन

Datia By-election: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार (13 जुलाई 2026) को दतिया विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे. नामांकन से पहले आशुतोष तिवारी ने सीएम के साथ पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है. सीएम मोहन यादव के विकास कार्य और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने दतिया के विकास के काम किए. इन कामों को लेकर हम जनता के बीच ले जाएंगे. नरोत्तम मिश्रा पहले भी हमारे साथ थे और अभी भी हमारे साथ हैं.

कौन हैं आशुतोष तिवारी?

  • दतिया जिले के रहने वाले आशुतोष तिवारी साफ छवि वाले और जमीन जुड़े नेता माने जाते हैं.
  • तिवारी छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं.
  • बीजेपी संगठन में उन्होंने कई स्तरों पर काम किया है.
  • साल 2020 से 2023 तक एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं.
  • वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ प्रमुख है.
  • संघर्षशील और जमीनी नेता होने के कारण वे भाजपा और संघ की पहली पंसद बने.

ये भी पढ़ें: Datia By-election: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया, उमंग सिंघार समेत कई नेता रहे मौजूद

स्टार प्रचारकों में नरोत्तम मिश्रा शामिल

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस सूची में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवप्रकाश जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा का नाम भी प्रचारकों की सूची है. वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और वे स्टार प्रचारकों की सूची में हैं.

ज़रूर पढ़ें