ढोलक लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद, रामधुन गाकर जताया विरोध, बोले- ग्वालियर की हालत बदहाल

Gwalior News: नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई उस समय विरोध प्रदर्शन का मंच बन गई, जब वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ढोलक लेकर पहुंचे.
Former councilor arrives at public hearing with a dholak.

ढोलक लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद

Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई उस समय विरोध प्रदर्शन का मंच बन गई, जब वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ढोलक लेकर पहुंचे. उन्होंने रामधुन गाते हुए शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताई. गुप्ता ने सड़क, पानी, सीवर, नाली और कचरा उठाव से जुड़ी शिकायतों के आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

सड़कों पर गड्ढे, सीवर का गंदा पानी

गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हुई है. कई इलाकों में सड़कें टूट चुकी हैं और बड़े गड्ढों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं. उनका आरोप है कि कई जगह सीवर जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है.

नालियों और कचरा उठाव पर सवाल

पूर्व पार्षद ने नालियों की सफाई नहीं होने और नियमित रूप से कचरा नहीं उठने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों के तार लगाए जाने पर सवाल करते हुए पूछा कि इन्हें लगाने की अनुमति किसने दी है.

मुरार समेत कई इलाकों में सड़कें खराब

गुप्ता के मुताबिक मुरार सहित ग्वालियर के कई क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क निर्माण या मरम्मत नहीं हुई है. कुछ इलाकों में चार-पांच साल से काम अटका हुआ है. खुदी और खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्होंने पार्षद, विधायक, महापौर और सांसद पर भी जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया.

मुरार समेत कई इलाकों में सड़कें खराब

गुप्ता के मुताबिक मुरार सहित ग्वालियर के कई क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क निर्माण या मरम्मत नहीं हुई है. कुछ इलाकों में चार-पांच साल से काम अटका हुआ है. खुदी और खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्होंने पार्षद, विधायक, महापौर और सांसद पर भी जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया.

पीएम आवास में दो-दो फ्लैट देने का आरोप

जनसुनवाई में सत्यपाल सिंह ने महलगांव के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में बने प्रधानमंत्री आवासों को लेकर शिकायत की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को नियमों के विपरीत दो-दो फ्लैट आवंटित किए गए हैं. उनका दावा है कि इस मामले में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है. सिंह ने कहा कि उनके पास कई लाभार्थियों के नाम हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे.

कॉलोनी में सुविधाओं की कमी

काउंटिंग प्लस सोसायटी के निवासी राकेश तोमर ने भी शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से सड़क, पानी समेत जरूरी सुविधाओं का अभाव है. बिल्डर से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई. रहवासियों ने नगर निगम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने बताया कि पीएम आवास को लेकर एक से अधिक फ्लैट आवंटित होने की शिकायत मिली है. शिकायतकर्ता से किसी एक व्यक्ति का नाम या स्पष्ट उदाहरण मांगा गया था, लेकिन शिकायत सामान्य रूप से की गई. इसके बावजूद मामले की जांच कराई जाएगी. तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

बजट के अनुसार कराए जाएंगे विकास कार्य

सिकरवार ने बताया कि पूर्व पार्षद की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है. पानी और सड़क से जुड़ी शिकायतों पर भी काम की प्रक्रिया चल रही है. शताब्दीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं और बजट उपलब्ध होने के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे. हालांकि, अधिकारियों के आश्वासन से गुप्ता संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने जनसुनवाई स्थल पर अपना विरोध जारी रखा.

ये भी पढे़ं- Morena News: कुर्सी छोड़ अचानक जमीन पर बैठ गए एसपी धर्मराज मीणा, फिर जो हुआ..

ज़रूर पढ़ें