ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Gwalior Accident Truck Driver And Owner Arrested: ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह और मालिक मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

Gwalior Accident Truck Driver And Owner Arrested: ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह और मालिक मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही हादसे के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चेक पोस्ट के जरिए जब भारी वाहनों को एंट्री नहीं थी तो प्रवेश क्यों किया? बैरिकेडिंग क्यों तोड़ी?

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक के घुसने से ये हादसा हुआ. मैंने जांच के आदेश दिए हैं. हमने दो मंत्रियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं. गंभीर घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी. पूरी घटना की जांच कर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है.

मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया लापरवाही

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्वालियर हादसे में घायल और उनके परिजनों से मुलाकात की थी और हालचाल जाना था. इसके साथ ही अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए थे. इस हादसे के बारे में उन्होंने कहा कि ये लापरवाही है. कानून अपने हिसाब से काम करेगा.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके पीएम ने लिखा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी.

राहुल गांधी ने जताई संवेदना

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्वालियर हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक द्वारा हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है. आगे लिखा किइस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

ये भी पढ़ें: ‘ये लापरवाही है, कानून अपना काम करेगा’, मंत्री राकेश शुक्ला ने घायलों से की मुलाकात, हादसे पर जताया दुख

ज़रूर पढ़ें