Gwalior News: 10वीं की छात्रा से अश्लील हरकतें करता था ट्यूशन टीचर, गर्लफ्रेंड बनने का बनाता था दबाव

Tuition Teacher Harassment Case: पीड़ित छात्रा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके की रहने वाली है और वर्तमान में कक्षा 10वीं में पढ़ रही है. जानकारी के अनुसार, जब छात्रा कक्षा चौथी में थी, तब उसके माता-पिता ने ब्रजेश धाकड़ नाम के एक शिक्षक को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाना शुरू किया था, ताकि उनकी बच्ची को अच्छी शिक्षा मिल सके.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Teacher Harasses Class 10 Student: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर इलाके से छात्र और शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. बहोड़ापुर क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि उसका टीचर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था. शिक्षक गलत तरीके से छात्रा का हाथ पकड़ता था और उससे अश्लील बातें करता था. इसके अलावा, वह छात्रा को बार-बार धमकाता और अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए दबाव भी डालता था.

शिक्षक की इन हरकतों की वजह से छात्रा बहुत डरी हुई थी और उदास रहने लगी थी. उसका चेहरा उदास और दुखी देख जब मां ने उससे कारण पूछा, तो वह रोने लगी और उसने टीचर की सारी करतूतें बता दीं. इस पूरी घटना के बाद छात्रा और उसके परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दो महीने पहले टीचर की नियत हुई खराब

पीड़ित छात्रा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके की रहने वाली है और वर्तमान में कक्षा 10वीं में पढ़ रही है. जानकारी के अनुसार, जब छात्रा कक्षा चौथी में थी, तब उसके माता-पिता ने ब्रजेश धाकड़ नाम के एक शिक्षक को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाना शुरू किया था, ताकि उनकी बच्ची को अच्छी शिक्षा मिल सके. ब्रजेश रोजाना लगभग 2 घंटे तक छात्रा को उसके घर पर ही पढ़ाता था. जानकारी के अनुसार, ब्रजेश की नियत करीब दो महीने खराब हुई और वह छात्रा से अश्लील बातें करने लगा साथ ही गंदी हरकतें भी करता था.

ये भी पढ़ें-Gwalior: सुहागरात के बाद छत से कूदकर दुल्हन फरार, वापस आई तो दूल्हा बोला-मुझे नीले ड्रम का खौफ, साथ नहीं रहूंगा!

गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहता था टीचर

ब्रजेश के इन अश्लील व्यवहार से परेशान होकर जब छात्रा उसे ऐसी हरकतें करने से रोकती, तो वह कहता था कि वह उसके साथ गर्लफ्रेंड की तरह बात करे. वह छात्रा से कहता था कि वह उसे बहुत पसंद करता है. छात्रा ने बताया कि वह उसे फोन पर बात करने के लिए भी कहता था. इसके अलावा, शिक्षक छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी देता था. वह कहता था कि यदि उसने उसकी इन हरकतों के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा. काफी समय तक यह सब सहने के बाद छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया.

ज़रूर पढ़ें