MP News: मुरैना में सरकारी स्‍कूल में बच्‍चों सें लगवाई झाडू, शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप, अभिभावकों में नाराजगी

MP News: विकासखंड पहाड़गढ़ के ग्राम शंकरपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
Children made to sweep the school

स्‍कूल में बच्‍चों से लगवाई झाड़ू

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना जिले के विकासखंड पहाड़गढ़ के ग्राम शंकरपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों से विद्यालय परिसर और कक्षा में झाड़ू लगवाने का दावा किया जा रहा है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है.

अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों से पढ़ाई के बजाय सफाई का कार्य कराया जा रहा है, जबकि विद्यालय में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों और विद्यालय प्रबंधन की होती है. उनका कहना है कि इस तरह बच्चों से श्रम कराना अनुचित है और उनके अधिकारों का उल्लंघन भी माना जा सकता है.

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह का कार्य कराना गंभीर लापरवाही है.

शिक्षा विभाग के बयान का इंतजार

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौलिया का पक्ष (बाइट) भी सामने आया है. अब विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Morena News: रामपुरकला थाने में ट्रॉली विवाद को लेकर घंटों चली पंचायत, SP के निर्देशों पर भी नहीं लौटी ट्रॉली

ज़रूर पढ़ें