‘तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो…’, फर्नीचर देखने के बहाने सिपाही के घर में घुसा SI, महिला के साथ की छेड़छाड़

Bhopal News: आरोपी एसआई सिपाही के घर में फर्नीचर को देखने के बहाने घुसा था. इसके बाद उसने महिलाक को अकेला देखकर उसका हाथ पकड़ लिया और आपत्त‍िजनक टिप्‍पणी भी की.
Representative Image

सांकेतिक तस्‍वीर

Bhopal News: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमलानगर क्षेत्र में पुलिस म‍हकमे को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. इलाके में एक सब-इंस्‍पेक्टर ने एक पुलिस सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी. जानकारी के अनुसार आरोपी एसआई सिपाही के घर में फर्नीचर को देखने के बहाने घुसा था. इसके बाद उसने महिलाक को अकेला देखकर उसका हाथ पकड़ लिया और आपत्त‍िजनक टिप्‍पणी भी की.

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने इस बात को दबाने समझाइश दी और वहां से भाग निकला. इस घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी और फिर पूरी बात फाेन लगाकर अपने पति को बताई.

छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया मामला

पीड़‍ित महिला की शिकायत के बाद कमलानगर पुलिस ने आरोपी एसआई के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय पीड़‍ित महिला गृहणी है और उसका पति मध्‍य प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भोपाल में पदस्‍थ हैं. शुक्रवार सुबह सिपाही ड्यूटी पर चला गया था. जबकि उनका पांच साल का बेटा बुआ के घर गया हुआ था. इस दौरान महिला घर पर अकेली थी.

फर्नीचर देखने के बहाने घर में घुसा एसआई

बताया जा रहा है कि सिपाही के घर के पास एक सब इंस्‍पेक्‍टर रहता है, जो कि पुलिस मुख्‍यालय में पदस्‍थ है. शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे एसआई सिपाही के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया. दरवाजा जैसे ही खुला तो सब-इंस्‍पेक्टर सामने खड़ा हुआ था. मामले में आरोप है कि आरोपी एसआई फर्नीचर देखने के बहाना बनाकर घर में आया था. जान-पहचान होने के नाते महिला ने उसे अंदर आने दिया.

महिला का हाथ पकड़ा और की अश्‍लील हरकत

मामले में महिला का आरोप है कि आरोपी फर्नीचर देखते-देखते अंदर के कमरे में चला गया और आपत्त‍िजनक टिप्‍पणी करने लगा. आरोपी कहने लगा कि तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो. जब महिला ने उसे बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छड़ शुरू कर दी. महिला ने इस बात का जब कड़ा विरोध किया तो वह घर से बाहर निकल गया. आरोपी एसआई ने महिला को समझाइश भी दी कि किसी से भी इस बारे में बात नहीं करे, नहीं तो बदनामी होगी.

इस घटना के बाद टीटीनगर एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि पीड़ि‍त महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

ये भी पढे़ं- Crime News: पत्नी के मायके जाते ही पति की ऐसी हरकत, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़ पड़े पड़ोसी

ज़रूर पढ़ें