Barwani News: बड़वानी के पाटी एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रा ने लगाई फांसी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Barwani News: अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल छात्रा का शव अस्पताल में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Station House Officer Ramdas Yadav, Naib Tehsildar Deepak Marskole

थाना प्रभारी रामदास यादव और नायब तहसीलदार दीपक मर्सकोले

इनपुट-सचिन राठौड़

Barwani News: बड़वानी पाटी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे हुई. छात्रा को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार को अपने घर से छात्रावास लौटी थी. शनिवार सुबह वह स्कूल गई थी और पाठ्य सामग्री लेने के लिए हॉस्टल जाने की बात कहकर निकली थी. जब वह तय समय तक वापस नहीं लौटी, तो शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने छात्रावास में जाकर देखा.

छात्रा अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इस सूचना से विद्यालय प्रशासन और हॉस्टल स्टाफ में हड़कंप मच गया. छात्रा को तुरंत फंदे से उतारकर पाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें-MP News: शराब पिलाकर मुंह बोले मामा ने की भांजे की हत्या, धार के पीथमपुर में रंजिश के चलते खूनी खेल, आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल छात्रा का शव अस्पताल में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर थाना प्रभारी रामदास यादव, नायब तहसीलदार दीपक मर्सकोले और बीईओ राजश्री पवार मौजूद थे.

ज़रूर पढ़ें