6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी, सैलरी से 223 गुना आय, इंदौर का हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान निकला ‘धनकुबेर’

Indore News: लोकायुक्त की शुरुआती जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, फिरोज खान को वेतन से करीब 75 लाख रुपए की आय होना अनुमानित है. अन्य स्रोतों से होने वाली आय को जोड़कर उसकी कुल आय लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए आंकी गई है.
indore lokayukt raid head constable firoz khan

इंदौर: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के 15 ठिकानों पर लोकयुक्त की छापेमारी

Indore News: इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह 6 बजे से इंदौर और देवास में कुल 15 ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग शुरू की है.

6.26 करोड़ की संपत्ति मिली

लोकायुक्त की शुरुआती जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, फिरोज खान को वेतन से करीब 75 लाख रुपए की आय होना अनुमानित है. अन्य स्रोतों से होने वाली आय को जोड़कर उसकी कुल आय लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए आंकी गई है. इसके मुकाबले अब तक की जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपए की संपत्ति सामने आई है, जिसे उसकी आंकी गई आय से लगभग 223 प्रतिशत अधिक बताया गया है.

जांच में आरोपी की मां और पत्नी के नाम पर साहिल ट्रेडिंग कंपनी नाम की फर्म होने की जानकारी भी सामने आई है. इस फर्म के खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की बात कही गई है. इसके अलावा, रियल एस्टेट में निवेश और एक परिचित महिला रोशनी वर्मा के नाम पर संपत्तियां खरीदने के मामले की भी जांच की जा रही है.

देवास में कई जमीनों पर कब्जा

लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि फिरोज खान पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव दिखाकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों और प्लॉटों के मामलों में हस्तक्षेप करता था. शिकायत में परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीदने, कई वाहन रखने और लकड़ी के कारोबार से जुड़े होने के आरोप भी लगाए गए थे. फिलहाल लोकायुक्त की टीमें संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश और बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच कर रही हैं.

15 ठिकानों पर छापेमारी

इंदौर में मुख्य रूप से बाणगंगा के महेश यादव नगर, स्कीम नंबर 94 स्थित मनोरमा अपार्टमेंट और श्रीनगर कॉलोनी स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट में सर्चिंग की जा रही है. इसके अलावा, देवास में आदर्श नगर स्थित आरोपी के निवास सहित अलग-अलग कॉलोनियों, कृषि भूमि और व्यावसायिक भूखंडों पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: नवरात्रि में लाडली बहनों को सौगात! CM मोहन यादव आज उमरिया में जारी करेंगे 41वीं किस्त

लोकायुक्त की सूची में देवास के आदर्श नगर, पुष्पकुंज कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, इंदिरा गांधी नगर, राधागंज और गजीपुरा के अलावा गुरान, जेतपुरा और गद्दूखेड़ी में स्थित संपत्तियां भी शामिल हैं. वहीं, इंदौर में कुल चार और देवास में 11 स्थानों पर सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें