MP News: खंडवा में एडमिशन के लिए आई नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, युवक पर लगाए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

MP News: आरोप है कि मुस्लिम युवक रेहान ने कॉलेज में एडमिशन कराने आई छात्रा का पहले बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और फिर उसके हाथ पर उर्दू में अपना नाम लिख दिया.
The police caught the accused

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रिपोर्ट – शेख शकील

MP News: खंडवा में एक कॉलेज में एडमिशन के लिए आई एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि मुस्लिम युवक रेहान ने कॉलेज में एडमिशन कराने आई छात्रा का पहले बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और फिर उसके हाथ पर उर्दू में अपना नाम लिख दिया. इतना ही नहीं, उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है.

पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी रेहान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदू संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

हिंदू जागरण मंच के माधव झा ने बताया कि आज एक नाबालिग छात्रा कॉलेज में एडमिशन के लिए आई थी, जहां रेहान नाम का युवक उसे उर्दू सिखा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने छात्रा के हाथ पर उर्दू में अपना नाम भी लिखा था, जिसका मतलब साफ है कि उसे मुस्लिम बनाने का प्रयास किया जा रहा था.

माधव झा ने यह भी दावा किया कि युवक ने पहले अपना नाम विनीत पटेल बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह मुस्लिम है. उन्होंने कहा कि छात्रा और उसके परिवार के साथ सभी लोग थाने पहुंचे हैं और मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि एक छात्रा शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. छात्रा का आरोप है कि वह एक शिक्षण संस्थान में गई थी, जहां आरोपी रेहान ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और उसके हाथ पर कुछ लिखा. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं- Khandwa News: खंडवा में बारिश का कहर, गरबड़ी नाले में बाढ़ से खिरकिया मार्ग बंद, ओंकारेश्वर में श्रद्धालु परेशान

ज़रूर पढ़ें