मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: कबड्डी खेलने मैदान में उतरीं मंत्री संपतिया उइके, जमकर डांस भी किया

मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर मंडला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला.
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके

मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रदेश के करीब हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल-कूंद प्रतियोगताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश के अदिवासी जिले मंडला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं

मंडला में आयोजित मुख्य समारोह में मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. मंडला के इस उत्सव में मंत्री संपतिया उइके का एक बेहद अलग और उत्साहजनक रूप देखने को मिला.

पल्लू बांधकर मैदान में उतरी मंत्री संपतिया उइके

उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी साड़ी का पल्लू बांधकर कबड्डी के मैदान में हाथ आजमाया. इसके साथ ही वे स्थानीय लोक कलाकारों के साथ डांस फ्लोर पर पारंपरिक आदिवासी शैली में डांस करती हुई भी नजर आईं, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

मैदान में मंत्री संपतिया उइके की फुर्ती देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी उत्साहित नजर आए. मंत्री ने अपने इस अंदाज से संदेश दिया कि खेल किसी उम्र या पद का मोहताज नहीं होता. इसमें भागीदारी और खेल भावना सबसे ज्यादा मायने रखती है.

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत प्रदेश की पहचान- मंत्री संपतिया उइके

इस दौरान मंत्री संपतिया उइके ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत प्रदेश की पहचान है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति प्रदेश का भविष्य है और युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए सही मौके और मार्गदर्शन देना जरूरी है. उन्होंने मंडला जिले में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें: ये कैसी सनक! फोन चलाने से रोका तो छोड़ दिया घर, दिल्ली में इस हाल में मिलीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें

ज़रूर पढ़ें