युवती के साथ तो खेला हो गया! रईस दिखने वाले लड़के साथ भागी छात्रा, प्रेमी निकला पुताई वाला, जानें क्या है मामला

Shahdol Instagram Love Trap: युवती के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने 6 जून 2026 को जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की ग्वालियर के करण नाम के युवक से संपर्क में थी.
symbolic photo

सांकेतिक तस्वीर

Girl Elopes With Fake Rich Boy: रियल और रील वाली लाइफ में कभी-कभी जमीन आसमान का फर्क होता है. सोशल मीडिया पर चमकती-दमकती लाइफस्टाइल के चक्कर में कई लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के शहडोल में रहने वाली एक छात्रा के साथ हुआ. जब उसे मालूम चला कि उसका प्रेमी पुताई वाला है. सच्चाई जानने के बाद युवती के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई.

क्या है पूरा मामला?

शहडोल जिले के जैतपुर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा कुछ समय से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए करण नाम के युवक से संपर्क में थी. छात्रा कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी. दोनों की पहले दोस्ती हुई और बाद में धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. युवक अपने अकाउंट पर आलीशन घरों के साथ फोटो पोस्ट करता था. इसी के जाल में युवती फंस गई.

युवती को जैतपुर से भगा ले गया

जानकारी के मुताबिक युवक ग्वालियर से पहले शहडोल पहुंचा. इसके बाद बस बुढ़ार और ऑटो लेकर जैतपुर पहुंचा. दोनों की मुलाकात हुई और फरार हो गए. युवती के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने 6 जून 2026 को जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की ग्वालियर के करण नाम के युवक से संपर्क में थी. इसके बाद और बारीकी से तलाश की गई तो दोनों की लोकेशन ग्वालियर की मिली. पुलिस की टीम पहले ग्वालियर पहुंची. यहां से मुरैना रवाना हुई. युवक के मामा के घर से युवती को बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

युवती को छोड़कर युवक हुआ फरार

दरअसल, युवक खुद को अमीर दिखाने के लिए आलीशान घरों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करता था. जबकि वह पुट्टी और पुताई का काम करता है. युवती को मामा के घर छोड़ने के बाद युवक फरार है. पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

ज़रूर पढ़ें