नर्मदा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत, जबलपुर में दद्दा घाट पर नहाने गए थे 8 दोस्त

तीन दोस्तों के नदी में डूबने के बाद बाकी 5 युवक काफी डर गए. घटना के बाद सभी वापस अपने घर आ गए. काफी देर तक उन्होंने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन उनमें से एक युवक ने हिम्मत करके अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी.
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई. 8 दोस्त शनिवार को दद्दा घाट पर नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में उतर गए. अचानक तीनों चिल्लाने लगे. इसके बाद बाकी लोगों ने युवकों को बचाने की कोशिश की. लेकिन देखते ही देखते तीनों आंखों से ओझल हो गए. जिसके बाद साथ आए लोगों ने घर आकर जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगा दी. जिसके बाद तीनों के शव बरामद किए गए.

बाइक से घूमने गए थे 8 दोस्त

पूरा मामला तिलवारा थाना क्षेत्र के दद्दा घाट का है. यहां शनिवार को 8 दोस्त बाइक पर घूमने के लिए एक साथ निकले गए थे इस दौरान वे नर्मदा के दद्दा घाट पर पहुंचे. फिर गर्मी के बीच सभी ने नहाने का फैसला किया. सभी एक साथ नदी में उतरे लेकिन इस दौरान तीन दोस्त ज्यादा दूर चले गए. गहराई में जाने के बाद उनका संतुलन बिगड़ने लगा. तीनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे. बाकी के दोस्त उनके बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वे मदद नहीं कर सके. 5 दोस्तों की आंखों के सामने उनके तीनों दोस्त देखते ही देखते नदी में डूब गए और वे कुछ नहीं कर सके.

डर के कारण किसी को नहीं दी जानकारी

तीन दोस्तों के नदी में डूबने के बाद बाकी 5 युवक काफी डर गए. घटना के बाद सभी वापस अपने घर आ गए. काफी देर तक उन्होंने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन उनमें से एक युवक ने हिम्मत करके अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. फिर जिला प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की टीम की मदद से शव बरामद किए. मृतकों की पहचान राजा खान(16), साहिल खान(18) और मोइन खान के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाकी 5 युवकों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: भांजे ने चलाई गोली, मामा की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदली, विदिशा में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें