उमरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल, दावा – शराब के नशे में लड़खड़ाते नजर आ रहे

Umaria News: उमरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
umaria district president Vijay kol video viral

उमरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल का वीडियो वायरल

Umaria News: (चंदन श्रीवास की रिपोर्ट) उमरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है, जिसे विजय कोल बताया जा रहा है. दावा है कि वह शराब के नशे में हैं. सूत्र के मुताबिक वीडियो नेशनल हाईवे-43 किनारे स्थित ढाबे का बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उमरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वीडियो में एक व्यक्ति लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है, जिसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल बताया जा रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में है और ठीक से चल भी नहीं पा रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उमरिया से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 के किनारे संचालित किसी ढाबे का बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो कब का है और इसे किस स्थान पर बनाया गया है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इसके साथ ही विस्तार न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में युवक की जानलेवा हरकत! उमरिया में परिवार ने शादी से इनकार किया तो आशिक ने रेत लिया गला

आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, इस मामले में विजय कोल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. विस्तार न्यूज इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो की वास्तविकता, स्थान और समय की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान अथवा स्वतंत्र जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

ज़रूर पढ़ें