Bhopal: भोपाल के जेके हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत
जेके हॉस्पिटल, भोपाल
Bhopal: राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. अस्पताल में में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से भर्ती मरीज की मौत हो गई. मृतक का नाम नामदेव रामजी बताया जा रहा है. रामजी का स्पाइन का इलाज चल रहा था. शनिवार शाम करीब 4 बजे के आसपास वह निर्माणाधीन लिफ्ट के पास पहुंचे और वहां से लिफ्ट शॉफ्ट में गिरकर हादसे का शिकार हो गए.
परिजनों ने लगाया आरोप
इस घटना के बाद नामदेव रामजी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है. स्वजनों का आरोप है कि शनिवार को डॉक्टर देखने नहीं आए थे और उनकी दर्द की दवाइयां भी बंद कर दी गई थीं, जिसके बाद रामजी की पत्नी चंद्रकला और बेटी दीक्षा शाम करीब चार बजे डॉक्टर से मिलने गई थीं.
पुलिस ने दी जानकारी
इसी बीच नामदेव चौथी मंजिल पर पहुंच गए जहां पर लिफ्ट का काम चल रहा था. पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से वह लिफ्ट की शॉफ्ट में गिर गए और उनकी मौत हो गई. आरोप है कि वहां केवल संकरी अस्थायी रास्ता था, जिसका उपयोग मजदूर करते थे. इस मामले में एएसआई कमल सिंह ने बताया है कि निर्माणाधीन लिफ्ट में जाने का रास्त खुला हुआ था. वहां पर मजदूर काम कर रहे थे.
छिंदवाड़ा के रहने वाले थे रामजी नामदेव
एसआई ने आगे कहा कि घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए है. इस मामले में पुलिस दुर्घटना और खुदकुशी दोने पहलुओं की नजर से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया है कि रामजी नामदेव शक्तिनगर पार्क के पास छिंडवाड़ा के रहने वाले थे और सैलून
ये भी पढ़ेंः बंगाल में शुरुआती रुझानों में TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे