MP News: 4 साल पहले चोरी कर साधु के भेष में रह रहा था चोर, दाढ़ी ने खोल दी पोल, जानिए कैसा पकड़ा गया शातिर

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने पिछले चार से चोरी के मामले में फरार चल रहे चोर गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपी साधु का भेष बनाकर अलग-अलग मंदिरों में छुपा बैठा था.
Ratlam News

साधु के भेष में रह रहा था चोर

Ratlam News: ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ ये कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी. इसी कहावत को सच करती हुई एक घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आई है. रतलाम पुलिस ने बीते 4 साल से ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार चल रहे एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपी पिछले चार सालों से साधु के भेष में इंदौर के अलग-अलग मंदिरों में छुपा बैठा था. आइए जानते है कि ये कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

पुलिस को हुआ संदेह

दरअसल इंदौर पुलिस को सूचना मिली की इंदौर के मंदिरों में बीते कई दिनों से एक संदिग्ध रह रहा है. पहली नजर में साधु के जैसा दिखने वाला ये व्यक्ति पुलिस की नजर में कुछ अलग दिखा. उसकी लंबी दाढ़ी और रहन-सहन ने शक पैदा किया. जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसके जवाब बार-बार बदलने लगा. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूंछताछ शुरु की और विष्णु महाराज का असली चेहरा सबसे के सामने आ गया.

ढोंगी विष्णु महाराज का सच

ये ढोंगी विष्णु महाराज कोई साधु नहीं बल्कि एक ट्रैक्टर चोर विक्रम था. इस पर पुलिस ने 2000 रुपये का इनाम भई घोषित कर दिया था. 9 अगस्त 2022 रतलाम के पी एंड टी कॉलोनी निवासी आफताब अब्बासी ने औद्योगिक थाने में अपने आयशर ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

कब हुआ था ट्रैक्टर चोरी?

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. लेकिन चोर अब भी पकड़ में नहीं आया. काफी प्रयासों के बाद पुलिस को चोरी हुआ ट्रैक्टर एक खरीददार को पास से मिला, जिसने ये वाहन उसी चोर से खरीदा था. इसी कड़ी में पुलिस को मुख्य आरोपी विक्रम की पहचान मिली, जो राजस्थान के भीलवाड़ा का निवासी था. इसके बाद आज 4 साल बाद आरोपी पकड़ा गया है.

ये भी पढे़ं: Bhopal News: विदेशी फंडिंग से दो बहनों का धर्मांतरण, पुलिस ने आरोपी दाऊद के पिता के सामने घर की कुर्की की

ज़रूर पढ़ें