Morena: हद ही हो गई! डिलीवरी बॉय को पीट-पीटकर किया घायल, हमलावर 3 LPG सिलेंडर छीनकर फरार

Morena: एक हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आई है. यहां पर एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाले वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया.
Morena News

सिलेंडर के लिए युवक को पीटा

Morena: मिडिल ईस्ट में जब से तनातनी शुरू हुई थी तभी से ही दुनिया भर में तेल-गैस का संकट मंडराने लगा था. इसके असर भारत में भी देखने मिला. हालांकि प्रशासन हमेशा दावा करता रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आई है. यहां पर एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाले वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

सिंलेडर से कर दिया हमला

इतना ही नहीं डिलीवरी बॉय के सिर पर सिंलेडर से हमला कर उसे घायल भी कर दिया. इसके बाद भीड़ में आए लोग तीन एलपीजी सिलेंडर लेकर भाग गए. हैरानी की बीत तो ये है कि एजेंसी की मालिक और कर्मचारी ने देश शाम तक इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की. यह घटना फाटक बाहर क्षेत्र में जेएस गार्डन के पास रविवार की सुबह हुई.

15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई

मां बृजेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी लालाराम सिलिंडर की होम डिलीवरी करने के लिए मिनी लोडिंग वाहन से जा रहा था. बकौल लालाराम जेएस गार्डन के पास बाइकों से आए 15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई. इसके बाद जबरन सिलेंडर मांगने लगे. मना करने पर डिलीवरी बॉय के सिर पर सिलेंडर पटक दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके बाद तीन-चार लोग गाड़ी में चढ़कर भरे हुए सिलेंडर लेकर भाग गए.

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अप्रैल से जुलाई तक चलेगी 11 समर स्पेशल ट्रेन, 20 से ज्यादा बड़े स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ज़रूर पढ़ें