Bhopal: द्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट, SIT की 6 सदस्यीय टीम करेगी जांच
द्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला
Bhopal: सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की सही और निष्पक्ष जांच कराने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने SIT का गठन किया है. इस एसआईटी की टीम में 6 सदस्यों को शामिल किया गया है जो इस मामले की जांच करेंगे. ACP रजनीश कश्यप को SIT प्रमुख बनाया गया है. सब इंसपेक्टर सुनील दुबे, सब इंसपेक्टर वासुदेव सविता, सब इंसपेक्टर संजय दुबे के अलावा दो अन्य सब इंसपेक्टर शामिल हैं.
पति पर एफआईआर दर्ज
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर जान दी थी. दूसरी तरफ मृतका के परिजनों का आरोप है कि द्विशा को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्रताड़ना से जुड़ा मामला बताया है. बता दें कि ट्विशा के परिजन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे, साथ ही उन्होंने एफआईआर की मांग भी की थी. जिस पर द्विशा के पति समर्थ और दो अन्य पर FIR दर्ज कर ली गई है.
दोबारा होगा द्विशा की बॉडी का पोस्टमार्टम
इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. मृतका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर की आशंका जताए जाने के बाद अब ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम (PM 2) दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कराया जाएगा. फिलहाल द्विशा की बॉडी भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखी हुई है. द्विशा के परिजनों का साफ कहना है कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता तब वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
पूर्व जस्टिस की बहन राजबाला पर भी आरोप
द्विशा के परिजनों ने आरोपी पूर्व जस्टिस गिरिबाला सिंह की बहन राजबाला पर भी उंगली उठाई है. परिजनों का दावा है कि राजबाला का भोपाल के मेडिकल क्षेत्र में खासा रसूख और दखल है. उनके कई करीबी रिश्तेदार भोपाल एम्स में कार्यरत हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी आशंका है कि प्रभाव का इस्तेमाल करके पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मैनिपुलेट (बदला) किया गया है.
ये भी पढ़ें: मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल