मुरैना जिला अस्पताल में नाबालिग से सफाई करवाने का मामला, वीडियो आया सामने, कर्मचारी मोबाइल में व्यस्त दिखी

MP News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए. उस उम्र में उनसे अस्पताल में झाड़ू-पोछा लगवाया जा रहा है. लोगों ने जिम्मेदार कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है.
Morena hospital Video of minor cleaning goes viral

मुरैना: अस्पताल में नाबालिग से सफाई करवाने का मामला आया सामने

MP News: (मुरैना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट ) मुरैना जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नाबालिग बालिका अस्पताल परिसर में झाड़ू-पोंछा लगाती दिखाई दे रही है, जबकि पास में मौजूद महिला सफाई कर्मचारी मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

वीडियो में कर्मचारी आराम करती दिख रही

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिला अस्पताल परिसर का है, जहां सफाई व्यवस्था के नाम पर नाबालिग बच्ची से काम कराया जा रहा था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची लगातार सफाई कर रही है और जिम्मेदार कर्मचारी आराम से मोबाइल चला रही है. यह दृश्य बाल श्रम कानूनों और अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करता नजर आ रहा है.

आम लोगों में नाराजगी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए. उस उम्र में उनसे अस्पताल में झाड़ू-पोछा लगवाया जा रहा है. लोगों ने जिम्मेदार कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है. मामले ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अस्पताल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कितनी कमजोर है, जहां खुलेआम नाबालिग से काम कराया जा रहा है और किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की ही जासूसी कर डाली! सीक्रेट बातें की जा रही थीं लीक; 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

फिलहाल जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें