MP Weather Update: एमपी में मौसम का डबल अटैक! भीषण गर्मी के बीच 7 जिलों में बारिश का चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश का सर्वाधिक तापमान खजुराहो में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही उमरिया में गर्म रात होने की संभावना जताई है.
Rain Warning Issued for 7 Districts Amidst Scorching Heat imd alert

प्रतीकात्मक तस्वीर (स्त्रोत - सोशल मीडिया)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. राज्य के 20 से ज्यादा शहरों में पारा सोमवार (22 अप्रैल 2026) को 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. जहां एक ओर सूरज की तपिश से आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उमरिया जिले में गर्म रात होने की चेतावनी भी जारी की गई है.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा.
  • जबलपुर, भोपाल, सागर और शहडोल संभागों के जिलों के तापमान में 2.5 से 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.
  • सागर, नरसिंहपुर, अशोकनगर, आगर, जबलपुर और रीवा में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं.
  • जहां सागर में झंझावात देखने को मिला तो वहीं उमरिया में रातें गर्म रहीं.

खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा

  • मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर छतरपुर जिले का खजुराहो रहा. यहां मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • ग्वालियर में 42.5 डिग्री, दतिया में 42.3 डिग्री और रीवा, श्योपुर एवं सतना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • प्रदेश का न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा वर्ल्ड क्लास 4 लेन हाईवे! सिंहस्थ से पहले दोनों शहरों को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • उत्तरी छत्तीसगढ़ पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. वहीं एक ट्रफ लाइन बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश से गुजर रही है.
  • अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
  • सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें