Vistaar NEWS

MP Heat wave Alert: आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट, 12 मई से हीटवेव का अलर्ट; जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

File Photo.

File Photo.

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है. शनिवार को 22 जिलों में बारिश के कारण गर्मी राहत मिली. हालांकि इसके साथ ही मौसम विभाग ने 12 मई से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसका असर रविवार से ही देखा जा सकता है. भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में रविवार से ही गर्मी देखने को मिल सकती है.

राजधानी भोपाल समेत 22 जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने का कारण इसका असर शनिवार को देखने को मिला. राजधानी भोपाल समेत 22 जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिली. जिसके कारण मौसम हल्का सुहाना रहा. शनिवार को बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया, शहडोल और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश देखने को मिली.

रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मध्य प्रदेश में इस समय मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया. 22 जिलों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में गर्मी का दौर देखा गया. शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस के साथ रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया. वहीं नर्मदापुरम में पचमढ़ी 35.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे कम तापमान वाला जिला रहा.

अब आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर रविवार से थम सकता है. 12 मई से भीषण गर्मी देखी जा सकती है. हालांकि गर्मी का असर रविवार से ही दिखने लगेगा. 12 मई से हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है.

ये भी पढे़ं: MP में प्राइमरी ड्रॉपआउट जीरो, लेकिन 12वीं तक पढ़ाई से बाहर हो रहे बच्चे; नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

Exit mobile version