Vistaar Education Conclave: SAGE यूनिवर्सिटी के CO चांसलर प्रशांत जैन बोले- छात्रों के पैशन को प्रोफेशन में बदलना ही हमारा विजन

Vistaar Education Conclave: आज हमारे यहां का एक विद्यार्थी ए.आर. रहमान के साथ काम कर रहा है और कई अलग-अलग जगहों पर भी काम कर रहे हैं.
Prashant Jain, Co-Chancellor of SAGE University

SAGE यूनिवर्सिटी के CO चांसलर प्रशांत जैन

Vistaar Education Conclave: सेज ग्रुप से जुड़ा विद्यार्थी जिस विजन को लेकर आता है, उसे ही हम फॉलो करते हैं. आज हम जिस चीज को लेकर पैशनेट हैं, उसी को लेकर आगे बढ़ते हैं.
जो 70 हजार बच्चे यहां हैं, उनके लिए हमें काम करना है. क्योंकि एजुकेशन एक इंसान की जिंदगी ही नहीं बदलता, बल्कि परिवार और देश का भविष्य भी बदलता है.

आपका मोटिव है “Passion is Professional”, इसे आप कैसे आकार दे रहे हैं?

हमारे यहां जो भी विद्यार्थी आते हैं, वे सभी अपने अलग-अलग सपने लेकर आते हैं, लेकिन हम उनके सपनों के हिसाब से काम करते हैं. हम उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या करना है, फिर हम उनके विजन के साथ काम करते हैं. आज हमारे परफॉर्मेंस आर्ट के विद्यार्थी हैं, उनके साथ काम किया, उनकी बात को समझा. आज हमारे यहां का एक विद्यार्थी ए.आर. रहमान के साथ काम कर रहा है और कई अलग-अलग जगहों पर भी काम कर रहे हैं. हमारे लिए यही सबसे बड़ी बात है कि हमने बच्चे के पैशन को प्रोफेशन में बदल दिया.

जब स्टूडेंट हमारे यहां आता है, तो हम बच्चों का एनालिसिस करते हैं. उनके साथ बात भी करते हैं और उनका मशीन टेस्ट भी करते हैं. फिर हम उस हिसाब से काम करते हैं कि बच्चे को क्या करना है. उसे अपने परिवार का बिजनेस आगे बढ़ाना है या फिर कुछ अलग करना है.

एआई से बच्चों के कंपेनियन बदल गए हैं. आज बच्चा प्रॉम्प्ट डालता है और सोचता है कि उसे क्या करना है. सेज भी ऐसे ही काम करता है कि बच्चों को क्या करना है, हम उसी हिसाब से उन्हें आगे बढ़ाते हैं.

देश-विदेश के बच्चों में और भारत के बच्चों में क्या फर्क दिखाई देता है?

हमारे देश के बच्चों से दूसरे देशों के बच्चों को सीखना चाहिए. खासकर मध्य प्रदेश के बच्चे बहुत अच्छे हैं. बहुत संस्‍कारी है, क्योंकि जब ये बाहर जाते हैं, तो दूसरे बच्चों के सामने हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ते हैं.

ये भी पढे़ं- Vistaar Education Conclave: IES यूनिवर्सिटी का विजन रिसर्च, ग्रीन कैंपस और ग्लोबल एजुकेशन पर फोकस- बीएस यादव, फाउंडर, IES यूनिवर्सिटी

ज़रूर पढ़ें