Vistaar Education Conclave: IES यूनिवर्सिटी का विजन रिसर्च, ग्रीन कैंपस और ग्लोबल एजुकेशन पर फोकस- बीएस यादव, फाउंडर, IES यूनिवर्सिटी

Vistaar Education Conclave: मारा फार्मेसी इंस्टीट्यूट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नंबर वन है. ग्लोबल रैंकिंग में हम रिसर्च के क्षेत्र में नंबर 3 पर हैं.
B.S. Yadav, Founder, IES University

बीएस यादव, फाउंडर, IES यूनिवर्सिटी

Vistaar Education Conclave: मध्य प्रदेश में प्राइवेट एजुकेशन की शुरुआत 1994 से हुई, जो काफी मुश्किलों भरी रही. हमने 2004 से शिक्षा के क्षेत्र में काम करना शुरू किया. यूनिवर्सिटी की शुरुआत हमने 2021 में की. हमारा फार्मेसी इंस्टीट्यूट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नंबर वन है. ग्लोबल रैंकिंग में हम रिसर्च के क्षेत्र में नंबर 3 पर हैं.

IES यूनिवर्सिटी का आगे का विजन

सरकार का एक एमओयू डेलिगेशन ताइवान गया था, जिसमें हम भी शामिल थे. भारत से करीब 7 यूनिवर्सिटी का चयन किया गया था, जिनमें हम भी शामिल थे. वहां हमने लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम किया. वहां काम कर रहे प्रोफेसर्स के साथ हमने एमओयू भी किया है.

हाल ही में हमारे एक स्‍टूडेंड का एप्‍पल कंपनी में सिलेक्शन हुआ तो उसने सबसे पहले मुझे मैसेज किया और बताया कि सर मेरा 1 करोड़ का पैकेज लगा है, तो मुझे बहुत खुशी हुई. एक टीचर एक एजुकेटर के लिए सबसे बड़ी खुशी ही यही है कि उसके स्‍टू‍डेंट बड़ी जगह काम करें और जिंदगी में आगे बढते रहें.

IES यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश का पहला ग्रीन कैंपस

हमने ईको-फ्रेंडली कार्यों पर फोकस किया है. हम सरकार के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारा कैंपस गोल्ड रेटेड है. हम तंबाकू फ्री कैंपस हैं. हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि समाज में एनवायरमेंट को कैसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.

मैं चाहता हूं कि विस्तार न्यूज का यह कॉन्क्लेव अपना आउटकम सरकार के साथ शेयर करे. बहुत से लोग संघर्ष कर रहे हैं. सभी ग्रुप के लोग अपने स्तर पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- ‘किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी, vistaar education conclave में बोले RNTU यूनिवर्सिटी के चांसलर

ज़रूर पढ़ें