रतलाम में मामूली बात पर खूनी झड़प! बारात में चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, एक घायल

MP News: घायल पीयूष के अनुसार, वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज के साथ देर रात शंकर मंदिर के पास पहुंचा था. तभी आरोपी रोजर बिन्नी अपने साथियों मुन्ना खंडकर और रोहित खंडकर के साथ वहां पहुंचे और विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया.
ratlam Stabbing in wedding ceremony 2 died

रतलाम: बारात में चाकूबाजी, दो की मौत

MP News (रतलाम से अफसर खान की रिपोर्ट): रतलाम शहर में रविवार (3 मई) देर रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया. बारात के दौरान शुरू हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घायल का इलाज जारी

यह सनसनीखेज वारदात जीआरपी थाना क्षेत्र की पुरानी रेल्वे कॉलोनी में शंकर मंदिर के पास हुई. मृतकों की पहचान 36 वर्षीय आनंद रावत और 38 वर्षीय शाहबाज उर्फ आशु खान के रूप में हुई है. वहीं 22 वर्षीय पीयूष रावत गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है.

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक शादी समारोह में बारात के दौरान हुई थी. उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.

घायल पीयूष के अनुसार, वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज के साथ देर रात शंकर मंदिर के पास पहुंचा था. तभी आरोपी रोजर बिन्नी अपने साथियों मुन्ना खंडकर और रोहित खंडकर के साथ वहां पहुंचे और विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: 43 डिग्री की चिलचिलाती धूप में बेटा दंडवत, मां नंगे पाव कर रही नर्मदा परिक्रमा, अंजड़ पहुंचे तो लोगों ने किया स्वागत

GRP की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मामला जीआरपी को सौंप दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. इस बीच जीआरपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें